Breaking News

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने नकोदर के दरबार शेर-ए-खुदा बाबा सुरापुरा जी में लगाई हाजिरी

भाजपा नेताओं के साथ सुशील रिंकू ने दरबार में मत्था टेका, अरदास की

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने नकोदर के ऋषि नगर स्थित दरबार शेर-ए-खुदा बाबा सुरापुरा जी में आयोजित वार्षिक मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर हाजिरी लगाई। इस दौरान सुशील रिंकू ने दरबार में मत्था टेका और लोगों के भले के लिए अरदास किया। नकोदर में सब्जी मंडी के पास ऋषि नगर में स्थित दरबार शेर-ए-खुदा बाबा सुरापुरा जी में हर साल की तरह इस बार भी वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। दरबार के गद्दीनशीन सरकार शान शाह जी से सुशील रिंकू ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दरबार के सेवादारों ने सुशील रिंकू का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व सांसद सुशील रिंकू के साथ पूर्व पार्षद और हिन्दू बैंक नकोदर के चेयरमैन हरिमित्तर सोंधी, भाजपा के जिला प्रधान मुनीश धीर, हिन्दू बैंक नकोदर के डायरेक्टर मनदीप सोंधी, विशाल धीर, दिनेश सोंधी, हर्ष थापर, राजिंदर कुमार आदि शामिल थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *