Breaking News

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने स्कूल अध्यापकों के लिए किया कार्यशाला का आयोजन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने स्कूल टीचर के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। जिसका आयोजन होटल डेज़, परिक्रमा मार्ग, जालंधर में किया गया। जिसका आयोजन स्कूल के एम.डी एस.आर. शर्मा और सेंट सोल्जर एलीट स्कूल, जालंधर विहार की प्रिंसिपल रितु चावला की देखरेख में किया गया। सेमिनार में रिसोर्स पर्सन अदिति आहलूवालिया (शिक्षिका, प्रशिक्षक, परामर्शदाता और जीवन कौशल कोच) थीं, जो इस क्षेत्र की अनुभवी मेंटर हैं।

कार्यशाला में शिक्षकों के लिए प्रभावी संचार कौशल, बच्चों को उत्कृष्ट संचार कौशल सिखाना, बच्चों के लिए तनाव प्रबंधन, शिक्षक के कक्षा प्रबंधन के लिए तनाव प्रबंधन, शिक्षक के उपकरण और 21वीं सदी के शिक्षक कौशल पर ज़ोर दिया गया, जिसमें सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं के 130 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। सभी स्टाफ सदस्यों ने बहुत सी ऐसी बातें सीखीं जो उनके और छात्रों के लिए भी मददगार होंगी, इस सेमिनार का मुख्य बिंदु प्रश्न उत्तर और फीडबैक सत्र था। इस सेमिनार में ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीत चोपड़ा ने रिसोर्स पर्सन का धन्यवाद किया और सभी अध्यापकों को विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए कक्षा में इन तकनीकों को लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *