पी.ए.पी. कैंपस में मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योग के फायदों के बारे में किया जागरूक

जालंधर (अरोड़ा) :- ए.डी.जी.पी. राज्य सशस्त्र पुलिस, जालंधर एम.एफ.फारूकी के निर्देशानुसार कमांडेंट ट्रेनिंग मनदीप सिंह गिल के मार्गदर्शन में आज पी.ए.पी. कैंपस में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गय। इस प्रोग्राम में राज्य सशस्त्र पुलिस के विभिन्न रैंकों के लगभग 650 अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कमांडेंट ने योगाभ्यास में भाग लेने वाले अधिकारियों और जवानों को योग के फायदों के बारे में जागरूक किया और शरीर को फिट रखने के टिप्स सांझा किए।

उन्होंने कहा कि आज के व्यस्त युग में शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए योग बहुत फायदेमंद है। उन्होंने नशे से बचने की जोरदार अपील की और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मियों को विभिन्न योग आसन करवाए गए। इस अवसर पर डी.एस.पी सिखलाई सुखजिंदर सिंह, इंस्पेक्टर रछपाल सिंह सी.डी.आई., इंस्पेक्टर चैचंल सिंह सी.एन.आई, इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह, इंस्पेक्टर चैचंल सिंह व आर.टी.सी. स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित था।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *