शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभदायक अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर

कहा, जालंधर में प्रतिभागियों का जीवन बदल रही है सी.एम. दी योगशाला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ई.एस.आई. अस्पताल में जिला स्तरीय समारोह के दौरान सैकड़ों लोगों ने किया योग

जालंधर (अरोड़ा) :- अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर ने योग को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक बताते हुए जालंधर के लोगों से आह्वान किया कि वे स्वस्थ रहने व खुशहाल जीवन जीने के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। वे आज ई.एस.आई. अस्पताल जालंधर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे, जिसका विषय ‘ इक धरती, इक सेहत लयी योग सी’। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि स्वस्थ व प्रगतिशील जीवन के लिए योग देश में सदियों से चली आ रही परंपरा है।

उन्होंने कहा कि आजकल जब तनावपूर्ण जीवन व गलत जीवनशैली के कारण होने वाली बीमारियां मानव जीवन के लिए गंभीर खतरा बन रही हैं, तब योग हमें बीमारियों से बचाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि योग के महत्व को समझते हुए पंजाब सरकार ने ‘सी.एम. दी योगशाला’ प्रोग्राम शुरू किया है, जिसमें सरकार की ओर से निशुल्क योग कक्षाएं लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिले में रोजाना 155 से अधिक ऐसी कक्षाएं लगाई जाती हैं, जिनमें 5000 से अधिक प्रतिभागी योग प्रशिक्षकों की देख-रेख में योग के स्वास्थ्य लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे रोजाना कम से कम एक घंटा योग के लिए निकालें, ताकि उन्हें स्वस्थ जीवन का लाभ मिल सके। इससे पहले जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. वीनू खन्ना ने जिला स्तरीय समारोह में पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत किया। प्रतिभागियों को आयुर्वेदिक विभाग के विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योग आसनों का प्रशिक्षण दिया गया।

Check Also

जालंधर हेल्थ केयर एसोसिएशन ने की नई नियुक्तियां, प्रदीप वर्मा और एडवोकेट एकमजोत सिंह गिल को अहम जिम्मेदारी

जालंधर (अरोड़ा) :- हेल्थ केयर एसोसिएशन की एक सादगीपूर्ण बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *