केएमवी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के दौरान समग्र कल्याण को दिया बढ़ावा

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं आटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालन्धर में एन.सी.सी. व एन.एस.एस., रैड रिबन क्लब की ओर से अन्तर्राष्टरीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एन.सी.सी. कैडेट्स व एन.एस.एस. वॉलंटियर्स के साथ-साथ विद्यालय के विभिन्न विभागों एवं स्पोर्ट्स की छात्राओं ने महा विद्यालय पहुँच कर इस योग दिवस में भाग लिया। विभिन्न योगासने एवं मुद्राओं से छात्राओं ने योग को व्यायाम का सबसे उत्तम रूप बताया जो मनुष्य को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है और उसे ऊर्ध्वगामी प्रवृत्तियों की ओर से अग्रसर करता है।

इसके साथ ही उन्होंने हमारे दैनिक जीवन में योग के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाते हुए योग जीवन शैली को अनिवार्य बताया। योग का यह सत्र अत्यन्त उत्साहवर्द्धक एवं जीवन को एक नयी प्रसन्नता देने वाला अनुभव था। उल्लेखनीय है कि इस अवसर पर कॉलेज के प्राध्यापक, नॉन-टीचिंग स्टाफ एवं सहायक स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने समारोह के आयोजकों को उनके इस सद्प्रयास के लिए बधाई दी और प्रतिवर्ष बिना किसी बाधा के ऐसे सफल आयोजनों की सराहना की।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *