पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन ने फिल्लौर के नंगल गांव का दौरा किया

बाबा साहिब डा. बी.आर. अंबेडकर जी की प्रतिमा से छेड़छाड़ का मामला, घटनास्थल का लिया जायजा कहा, डा.अंबेडकर जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को जल्द भेजा जाएगा सलाखों के पीछे

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने आज सब डिवीजन के नंगल गांव में पहुंचकर पिछले दिनों गांव में भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहिब डा. बी.आर. अंबेडकर जी की प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना के घटनास्थल का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ हलका इंचार्ज प्रिं. प्रेम कुमार भी मौजूद थे। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि बाबा साहिब का सम्मान हर कीमत पर बहाल रखा जाएगा और प्रतिमा का अपमान करने वालों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। घटना संबंधी प्रशासकीय रिपोर्ट की समीक्षा करने के बाद आयोग के चेयरमैन ने फिल्लौर में प्रशासकीय अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और कहा कि राज्य की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को किसी को भी भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी और जो भी विदेशी ताकतें पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही हैं, उन्हें कभी भी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। चेयरमैन ने कहा कि बाबा साहिब की प्रतिमा के दोबारा निर्माण का काम प्रशासन की निगरानी में होना चाहिए। उन्होंने गांव की ग्राम सभा की बैठक बुलाने की भी सिफारिश की ताकि एकजुटता के साथ काम पूरा किया जा सके। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को बेवजह दखलंदाजी करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि बाबा साहिब की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषी जल्द ही कानून के शिकंजे में होंगे। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रतिमाओं के रख-रखाव को सुनिश्चित करने के लिए स्वयंसेवकों की टीमें बनाने के लिए प्रशासन को सिफारिश की जाएगी। इसके अलावा प्रतिमाएं स्थापित करने से पहले सक्षम अधिकारी से मंजूरी सुनिश्चित करने का मुद्दा भी पंजाब सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर एस.डी.एम. फिल्लौर परलीन कौर, डी.एस.पी. एस.एस. बल आदि भी मौजूद थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *