सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं में पूल पार्टी का आयोजन किया

जालंधर (अजय छाबड़ा):- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने इस बार समर कैंप में विद्यार्थियों के लिए पूल पार्टी का आयोजन किया, जिसमें विद्यार्थियों के लिए कई तरह की रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां शामिल थीं। जिसमें पूल पार्टी, पूल स्ट्रक्चर आउटडोर रेन शामिल थी, जो विद्यार्थियों को खुश करने का एक मजेदार और नया तरीका था। रिफ्रेशिंग डिप्स के साथ-साथ विद्यार्थियों ने हेल्दी स्नैक्स और ड्रिंक्स का भी लुत्फ उठाया, जो फिटनेस और मनोरंजन का एक बेहतरीन संयोजन था।

इस दौरान फन विद साइंस सेशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने इंटरेक्टिव प्रयोगों में हिस्सा लिया। इस गतिविधि पर ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों की सराहना की और उन्हें जीवन के इन पलों का आनंद लेते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

Check Also

तीन डेविएट प्रोफेसरों को मिला पेटेंट एआई-संचालित वेयरेबल जो रीयल टाइम में तनाव का पता लगाता और राहत देता है

पेटेंट नंबर: 599238 | दिनांक: 14 अगस्त 2026 | पेटेंट अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जालंधर/अरोड़ा: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *