एपीजे स्कूल मॉडल टाऊन में फाउंडर चेयरमैन डॉ सत्यपॉल जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई प्रार्थना सभा

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल मॉडल टाउन में फाउंडर चेयरमैन डॉ सत्यपाल जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर सभी ने डॉ सत्यपाल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस उपलक्ष्य पर स्कूल के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों द्वारा जगत का तू राखा मेरे साईं, तू राम है तू रहीम है जैसे भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किए, जिससे माहौल आध्यात्मिक और चिंतनशील हो गया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ राजेश कुमार चंदेल जी ने सभी को संबोधित करते हुए उनके जीवन के कुछ प्रसंगों को विद्यार्थियों के साथ सांझा किया तथा उनके प्रेरणादायक तथा संघर्षमय जीवन से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने इस अवसर पर एपीजे स्कूल एजुकेशन सोसाइटी की अध्यक्षा सुषमा पॉल बर्लिया जी द्वारा भेजे गए एक भावपूर्ण संदेश को भी पढ़ा। प्रार्थना सभा का समापन दिव्य आत्मा को याद करके हुआ।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *