सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी अपने विद्यार्थियों के प्लेसमेंट और सफलप्रयोगों के लिए चर्चा में है

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी आईकेजीपीटीयू से और एआईसीटीई, नई दिल्ली से मान्यता प्राप्त है। कॉलेज में बी.टेक (सीएसई), एम.ई, सी.ई, ई.ई, ईसीई, एमबीए फाइनेंस, एचआर, मार्केटिंग, आईटी, एम.टेक (सीएसई), बी.एससी मल्टीमीडिया, बी.एससी एमएलएस, एम.एससी एमएलएस, बायो-केमिस्ट्री, बी.वोक, हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग, बी.एससी आईटी की पढ़ाई होती है। विद्यार्थियों द्वारा कई तरह के प्रोजेक्ट बनाए गए हैं, जिनमें फाइटर जेट मिग 29, मेक इन इंडिया, मोटरसाइकिल रोबोट, विंडमिल, सोलर साइकिल, बड़ी साइकिल, सोलर कार, रेफ्रिजरेशन प्लांट, मॉनिटरिंग टैंक मॉडल, फ्लड मॉनिटरिंग सिस्टम, वायरलेस डिजिटल नोटिस बोर्ड, गो कार्ट रेसिंग कार और कई अन्य शामिल हैं। हर साल कॉलेज के विद्यार्थी युवा महोत्सव में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतते हैं।

इसके अलावा आईकेजी (पीटीयू) के विद्यार्थी हर सेमेस्टर में लगातार शैक्षणिक क्षेत्र में मेरिट स्थान प्राप्त करते हैं। विद्यार्थियों का प्लेसमेंट सोनालीका, हीरो साइकिल, जीएनए गियर्स प्राइवेट लिमिटेड, जेबीएस टेस्टिंग सॉल्यूशन्स, स्पीड वेज इलेक्ट्रिक, वोक्सवैगन ग्रुप स्वीडन, टीसीटी लैब, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, कैपिटल बैंक, ग्रिंडवेल नॉर्टन, इन्फोटेक, पीएसपीसीएल, महिंद्रा सेल्स, भारत विकास ग्रुप इंडिया लिमिटेड, पंजाब फर्टिलाइजर स्टोर, दुर्गा फाउंड्री, अजीवा इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड, डॉ. ड्रू पैथ लैब, एसके मल्टीमीडिया, फ्रीमैन्स मेजर्स प्राइवेट लिमिटेड, नैसकॉम दिल्ली सहित कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों में हुआ है।

Check Also

एपीजे स्कूल में दो दिवसीय फ्री डेंटल चेकअप कैंप आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल, महावीर कुमार, जालंधर में दो दिवसीय निःशुल्क डेंटल चेकअप कैंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *