लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन जालंधर में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में 5जून को पृथ्वी की सुरक्षा के लिए समर्पित विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जिसका आयोजन कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग के पी.जी. विभाग और एन.सी.सी. विभाग ने प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय और 2 पी.बी. गर्ल्स, बी.एन .,एन.सी.सी., जालंधर के कमांडर कर्नल एम.एस. सचदेव के कुशल निर्देशन में किया गया। ए. एन. ओ. लेफ्टिनेंट (डॉ.) रूपाली राजदान और मैडम मंजीत कौर (हेड एफ.डी. विभाग ) के निर्देशन में छात्राओं ने कपड़े के थैले सिले और एन.सी.सी .कैडेटों द्वारा कॉलेज के आसपास के दुकानदारों को बांटे गए । ‘प्लास्टिक को न कहें’ विषय पर पोस्टर भी बनाए। प्रिंसिपल डॉ. सरबजीत कौर राय ने भी इस समारोह पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह समारोह 150 से अधिक देशों में मनाया जाता है, यह पर्यावरण के लिए जागरूकता बढ़ाने हेतु सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय मंच है। ‘प्लास्टिक प्रदूषण को ख़त्म करना’ 2025 विश्व पर्यावरण दिवस का थीम है। इस वर्ष प्लास्टिक प्रदूषण पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। उन्होंने पर्यावरण के बढ़ते संकट का सामना करने और भविष्य में ग्रह की सुरक्षा के लिए सामूहिक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *