Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आदर्श नगर में पर्यावरण के सम्भाल के उद्देश्य संबंधी आयोजन किया गया

जालंधर/अरोड़ा – विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आदर्श नगर में पर्यावरण के सम्भाल के उद्देश्य संबंधी एक आयोजन किया गया जिसमें जालंधर सेंट्रल हल्का के नव नियुक्त प्रभारी नितिन कोहली विशेष रूप से सम्मिलित् हुएl इस अवसर पर केंद्रं की संचालिका राजयोगिनी बी के संधीरा दीदी और राजयोगिनी विजय दीदी ने उनका तिलक लगा कर ,पुष्पों से उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभ कामनाएँ दी l आश्रम के भाइयों ने वशिष्ठ अतिथि नितिन कोहली का फूलों के हार पहना कर और प्लांटर देकर अभिनंदन कियाl

सुरिंदर भाई ने अपने संबोधन में कहा कि नितिन कोहली एक ईमानदार छवि और निस्वार्थ भाव से काम करने वाले उत्कृष्ट समाजसेवी एवं उद्योगपति हैं और समाज के प्रति उनकी सेवाएँ उल्लेखनीय हैं l उन्होंने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविधालय और इसकी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी l

विश्व पर्यावरण दिवस के संबंध में डॉ आर एल बस्सन ने कहा कि मनुष्य ने प्रकृति के साथ बहुत खिलवाड़ किया है जिस प्रकृति ने सदियों से हमारे जीवन को सुखी,शांतमय,सुंदर बनाया उसके पाँचों तत्वों पृथ्वी ,जल ,वायु ,अग्नि और आकाश ने अब अपना रौदर रूप दिखाना शुरू कर दिया है l कहीं भूकंप तो कही बाढ़ और सुनामी,कहीं सूखा आँधी तूफ़ानऔर जंगलों में आगl जंगल काटने से धरती रेगिस्तान बनती जा रही है lऔद्योगीकरण से हवा और पानी प्रदूषित हो रहा है l जंगों में चलने वाले गोला बारूद और ग्लोबल वार्मिंग से पूरा वायुमंडल दूषित हो रहा है l पीने के लिए स्वच्छ पानी नहीं ,सांस लेने के लिए स्वच्छ वायु और वायुमंडल नहीं l इसके लिए हमें धरती का जल का सद्धुपयोग करना होगा वायु और वायुमण्डलको प्रबूषण से बचाना है अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने है पानी की सम्भाल करनी है वेस्ट नहीं करना है जल है तो जीवन है l

इस अवसर पर संधीरा दीदी ने कहा हमें स्थूल रूप से पर्यावरण की सम्भाल तो करनी ही है इसके साथ साथ सूक्ष्म रूप से मनसा द्वारा प्रकृति के पाँचों तत्वों को शुभभावना शुभकामना का साकाश देना है ताकि प्रकृति दोबारा स्वच्छ शांत होकर मानव जाति का कल्याण करे l

इस अवसर पर मुख्य मेहमान ने कहा कि वो शहर की साफ़ सफ़ाई और पर्यावरण की सम्भाल के लिए हर संभव प्रयत्न करेंगे और संस्था का और दीदियों का मान सम्मान और आशीर्वाद के लिए आभार प्रकट किया और संस्था को यथा संभव सहयोग देने का वचन दियाl इस अवसर पर उन्होंने संस्था के सदस्यों के साथ परिसर में पौधे लगाये lअंत में संधीरा दीदी और विजय दीदी ने कोहली जी को प्रभु प्रसाद और प्रभु सौग़ात दी l

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *