स्व.श्री प्रेम सैनी विलक्षण गुणों के महान धनी थे,रसम क्रिया आज श्री महालक्ष्मी मंदिर में

जालंधर/अरोड़ा: मिलनसार,मृदभाषी,हंसमुख दयालु,धार्मिक व दानवीर स्वभाव के स्वर्गीय प्रेम सैनी ( फाउंडर चेयरपर्सन प्रेम सुधा चैरिटेबल ट्रस्ट ) विलक्षण गुणों के महान धनी थे। उनकी सफलता की उड़ान में उनकी धर्मपत्नी सत्य सुधा सैनी ने अहम भूमिका निभाई। उनके दिए गए उच्च संस्कारों व शिक्षाओं पर चलते हुए उनके होनहार सुपुत्र संदीप सैनी,नवदीप सैनी व बेटियां एडवोकेट कुसुम शर्मा,कविता अरोड़ा व डॉ.अमिता सैनी मानवता की सेवा कर उनके संजोए सपनों को साकार कर उनकी दी गई शिक्षाओं को सार्थक कर रहे हैं। स्वर्गीय श्री प्रेम सैनी की आत्मिक शांति हेतु प्रार्थना सभा व रसम क्रिया 5 जून को 1 से 2 बजे तक श्री महालक्ष्मी मंदिर जेल रोड,जालंधर में संपन्न होगी। उनके निधन पर जीवनजोत सवेरा ने शोक व्यक्त कर सैनी परिवार के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की व उनके द्वारा किए गए प्रशंसनीय समाज सेवा के कार्यों को याद किया। वर्णनीय है कि स्वर्गीय श्री प्रेम सैनी प्रेस एसोसिएशन जालंधर के चेयरमैन एडवोकेट चांद कुमार सैनी के चाचा जी थे जिनके साथ उनका संबंध बेहद मधुर था।

Check Also

सीमा शुल्‍क तथा केंद्रीय उत्‍पाद शुल्‍क के लिए बजट प्रस्‍तावों का उद्देश्‍य प्रशुल्‍क संरचना को और सरल करना, घरेलू विनिर्माण को समर्थन देना है: केंद्रीय वित्‍त मंत्री

केंद्रीय बजट 2026-27 ऊर्जा परिवर्तन तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सीमा-शुल्‍क में कई बुनियादी छूटों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *