इंटरस्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

जालंधर (कुलविंदर) :- खेलों के प्रति छात्रों की रुचि और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दर्शन अकादमी जलंधर में अंर्तविद्यालयी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने भाग लिया, जिनमें एम.जी.एन स्कूल की दो टीमें, फुटबॉल किकर्स अकादमी की दो टीमें, दर्शन अकादमी की दो टीमें तथा जालंधर हाइट्स फुटबॉल अकादमी की एक टीम शामिल थीं। सभी टीमों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

एम.जी.एन स्कूल की टीम A ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि एम.जी.एन स्कूल की टीम B ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दर्शन अकादमी, जालंधर की टीम A ने तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजयी टीमों को सम्मानित किया गया और उपस्थित जनसमूह द्वारा उनकी उपलब्धियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। इस टूर्नामेंट ने छात्रों में टीम वर्क, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा दिया।

Check Also

पी सी एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के ज़रिए सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत किया

जालंधर (तरुण) :- केंद्र सरकार द्वारा अलग-अलग राज्यों के लोगों के बीच मेलजोल को बढ़ावा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *