Breaking News

एचएमवी में सीए फाउंडेशन कोचिंग कक्षाएं 31 मई से आरंभ

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय में एच.एम.वी. कम्पीटीटिव हब के अन्तर्गत बैच 2025-26 के लिए सीए फाउंडेशन कोचिंग कक्षाएं 31 मई से आरंभ कर दी गई है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि एचएमचवी को इंस्टीट्यूट ऑफ चाटर्ड अकाउंटैंट्स (आईसीएआई) नई दिल्ली की मान्यता प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पिछले सालों में भी एचएमवी का सीए का परिणाम बेहतरीन रहा है। इन कक्षाओं में लडक़े भी दाखिला ले सकते हैं। सीए की कक्षाएं सीए रश्मि काठपाल और सीए नीशू द्वारा पढ़ाई जाएंगी। दाखिला लेने के इच्छुक छात्र कालेज परिसर में डॉ. सीमा खन्ना से संपर्क कर सकते हैं।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहरां के विद्यार्थियों ने अप्रैल 2026 में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *