जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय में खिलाडिय़ों के लिए स्पोर्ट्स ट्रायल का आयोजन 9 जून, 2025 को कालेज की ग्राउंड में किया जा रहा है। यह ट्रायलस सेशन 2025-26 के लिए होंगे। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि स्पोर्ट्स ट्रायल विभिन्न खेलों के लिए होंगे जिनमें एथलैटिक्स, बास्केटबाल, क्रिकेट, जूडो, रेसलिंग, बाक्सिंग, जिम्नास्टिक, कबड्डी, हॉकी, कराटे, खो-खो, स्विमिंग, वॉलीबाल, वेट-लिफ्टिंग, वुशु, फेलसिंग, हैंडबाल, ताइक्वांडो, बैडमिंटन, फुटबाल, आर्चरी, शूटिंग, पेनकेक स्लिट, साइक्लिंग, वॉटर स्पोर्ट्स, ड्रैग्न बोट आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कालेज द्वारा खिलाडिय़ों को मुफ्त बोर्डिंग, व लाजिंग सुविधा, उपकरण, रिफ्रेशमेंट की सुविधा दी जाती है। इसके अतिरिक्त नेशनल व इंटरनेशनल खिलाडिय़ों को कुल फीस में कनसेशन भी दिया जाता है।
Check Also
नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए
जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …
Jiwanjot Savera