Breaking News

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने गांयो को चारा खिलाया और घायल पशु पक्षियों के ईलाज के लिए दिया अंशदान

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में (पी एफ ऐ)प्यूपल फार ऐनिमल पुलिस लांईन जालंधर में बेजुबान घायल पशु पक्षियों के ईलाज के लिए दिया अंशदान और गऊशाला में गायों को चारा खिलाया। यह प्रोजेक्ट वाईस प्रधान हर्षवर्धन शर्मा के सहयोग से किया गया। हर्षवर्धन शर्मा ने कहा कि बेसहारा बेजुबान घायल पशु पक्षियों को भी ईलाज और देखभाल की जरूरत है ,हर इंसान को इनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल ने कहा हम मानवता की सेवा के कार्य तो करते रहते हैं साथ साथ ऐसी संस्थाओं जो कि बेजुबान बेसहारा पशु पक्षियों की सेवा कर रही हैं उन की भी मदद के लिए समाज को आगे आना चाहिए। इस मौके पर रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल, पूर्व प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा,वाईस प्रधान हर्षवर्धन शर्मा,डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी ,सीनियर ऐली सदस्य एम ऐल गुप्ता, जयदेव मल्होत्रा, खुशपाल सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *