‘पंजाब शिक्षा क्रांति’: जिले के 10 सरकारी स्कूलों में 77.11 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण

पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया: बलकार सिंह लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने को प्राथमिकता देने लगे है : इंद्रजीत कौर मान

जालंधर (अरोड़ा) :- राज्य सरकार की ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ पहल के तहत आज जिले के 10 सरकारी स्कूलों में 77.11 लाख रुपये के विकास कार्यों को समर्पित किया गया, जिसमें सरकारी प्राईमरी स्कूलों में 28 लाख रुपये और अपर प्राईमरी स्कूलों में 49.11 लाख रुपये के विकास कार्य शामिल है। धानसभा क्षेत्र करतारपुर के विधायक बलकार सिंह ने गुरुवार को ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत सरकारी प्राइमरी स्कूल लधडाॅ, सरकारी हाई स्कूल घोड़ेवाही और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिनपालके में 47.91 लाख रुपये की लागत से तैयार विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

इसी तरह नकोदर विधायक इंदरजीत कौर मान द्वारा सरकारी प्राइमरी स्कूल ढड्डा हुंदल और सरकारी प्राइमरी स्कूल सिहारीवाल में 13.90 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। इन विकास कार्यों में साइंसलैब, आधुनिक क्लास-रूम, स्कूल की चारदीवारी तथा अन्य आवश्यक नवीनीकरण कार्य शामिल है। उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ की लहर आज राज्य के हर गांव और शहर के सरकारी स्कूल तक पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों को स्मार्ट क्लासरूम, साइंसलैब, कंप्यूटर लैब, खेल के मैदान, प्रोजेक्टर, इंटरएक्टिव पैनल, चारदीवारी और अन्य सुविधाओं से लैस किया है। विकास कार्यों के उद्घाटन अवसर पर विधायक इंद्रजीत कौर मान ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने जहां शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित किए है, वहीं सरकारी स्कूलों की छवि भी बदली है। सरकार सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं मुहैया करवा रही है, यही कारण है कि लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजना पसंद करने लगे है। इसी तरह, ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ के तहत फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र के तीन सरकारी स्कूलों में 8.20 लाख रुपये और शाहकोट के दो स्कूलों में 7.10 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *