मुख्यमंत्री भगवंत मान को सीचेवाल आने का निमंत्रण

संत सुखजीत सिंह के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

जालंधर (अरोड़ा) :- संत अवतार सिंह जी की मनाई जा रही 37वीं वार्षिक बरसी के अवसर पर निर्मल कुटिया सीचेवाल में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान को निमंत्रण पत्र सौंपा गया है।

संत सुखजीत सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने निमंत्रण पत्र स्वीकार करते हुए निर्मल कुटिया सीचेवाल आने का भरोसा दिलाया है। संत सुखजीत सिंह के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को निमंत्रण पत्र सौंपते हुए बताया कि संत अवतार सिंह जी की वार्षिक बरसी के कार्यक्रमों के दौरान राज्यसभा सांसद और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल जी के मार्गदर्शन में बच्चों को गुरबाणी से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर जहां गुरमत समागम करवाया जाएगा, वहीं हाकी, कुश्ती, कबड्डी, गतका और वॉलीबॉल जैसे खेल मुकाबले भी आयोजित किए जाएंगे। संत सुखजीत सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बताया कि 27 मई को बरसी का मुख्य समागम होगा, जिसमें संत समाज के अगुवाओं के अलावा पर्यावरण प्रेमी और अन्य बुद्धिजीवी भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में हरदेव सिंह दौधर, मनोहर सिंह और दया सिंह उचेचे सहित अन्य सदस्य भी शामिल थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *