Breaking News

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में चल रही स्किल इन्हैंसमैंट कक्षाओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा को पहचाना एवं निखारा

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में चल रही विभिन्न स्किल इन्हैंसमैंट कक्षाओं में विद्यार्थियों ने न केवल अपने भीतर छिपी हुई प्रतिभा को पहचाना बल्कि उसे निखारने का भी भरपूर प्रयास किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इन कक्षाओं के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा यही उद्देश्य था कि +2 कर रहे विद्यार्थियों के पास परिणाम घोषित होने से पहले बहुत वक्त होता है कि वह अपने हुनर को तलाशते हुए उसकी तराश भी सके और वास्तव में विद्यार्थियों ने इन कक्षाओं में अपनी रुचि दिखाते हुए प्रत्येक विषय में बेहतरीन प्रदर्शन करने का प्रयास किया है।

स्केच एंड पेंट लाइक एन आर्टिस्ट स्किल इन्हैंसमैंट कक्षा में हरमनजीत सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न आकारों, स्टिल लाइफ ड्राइंग, लैंडस्केप,पोट्रेट एंड स्केच तथा आयल एवं ऑयल पेस्टल रंगों की जानकारी हासिल की। मॉडर्न मीडिया एंकरिंग एंड डिजिटल स्टोरी टेलिंग कक्षा में विद्यार्थियों ने मोहित रूबल के निर्देशन में स्क्रिप्ट लेखन,वॉइस माड्यूलेशन,डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी हासिल की, कत्थक एंड कंटेंपरेरी डांस में विद्यार्थियों ने हितेन के निर्देशन में कत्थक नृत्य में भाव एवं ताल के महत्व के साथ -साथ कांटेंपरेरी नृत्य में सृजनात्मकता, शारीरिक हाव-भाव, लचीलापन एवं विभिन्न आधुनिक कोरियोग्राफिक तकनीकों की जानकारी भी प्राप्त की। रिकॉग्नाइज द सिंगर इन यू एवं स्किल डेवलपमेंट इन वेस्टर्न एंड इंडियन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंटल में विद्यार्थियों ने डॉ सुमित सिंह, डॉ हरमीक सिंह एवं संजीव के निर्देशन में विद्यार्थियों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत, सेमी क्लासिकल,सूफी एवं लाइट म्यूजिक की बारीकियों को समझा।इसके साथ-साथ स्वर,अलंकार,राग एवं तालों की जानकारी भी हासिल की। विद्यार्थियों ने भारतीय वाद्य यंत्रों सितार एवं सारंगी के साथ-साथ पाश्चात्य वाद्य यंत्रों गिटार एवं पियानो को भी बजाने के गुरों की जानकारी भी हासिल की। के और इसके अंतर्गत विभिन्न स्केल्ज़,नोट्स एवं कोर्डज़ की जानकारी भी हासिल की। डॉ ढींगरा ने इन कक्षाओं का सफल आयोजन करने के लिए मैडम रजनी गुप्ता एवं डॉ सीमा शर्मा के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *