अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सिविल अस्पताल जालंधर में किया सार्थक प्रोजेक्ट

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा की के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए इंटरनेशनल के आह्वान पर फूड फॉर हंगर के तहत प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में आज सुबह सिविल अस्पताल जालंधर में सभी पेशंटों को दूध, दलिया और फल वितरित किए। इस प्रोजेक्ट में आर के सेठ ने अपने बेटे बहू की शादी की सालगिरह पर सहयोग किया। गर्ग साहब ने डायरेक्टर आर के सेठ को माला पहना कर व पिन लगा कर सन्मानित किया। वी डी जी1 एन के महेंद्रू ने समर्पण क्लब की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि अलायंस क्लब समर्पण हमेशा ही जरूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहता है। सचिव अशोक कुमार बजाज ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर वी डी जी प्रथम एन के महेंद्रू, रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल,सचिव अशोक बजाज, पूर्व प्रधान केवल शर्मा,दया कृष्ण छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संजय भल्ला, विनोद कुमार कौल, हर्षवर्धन शर्मा, गुलजारी लाल गुप्ता, जयदेव मल्होत्रा, ऐ के बहल, सी आर जलोटा, दीपक कौड़ा अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Check Also

लांयन अश्वनी सहगल को लायंस ईंटरनेशनल प्रेजिडेंट ने किया सम्मानित

जालंधर/अरोड़ा – लायंस ईंटरनेशनल जिला 321डी के मेगा सर्विस प्रोजेक्ट में मुख्य मेहमान लांयस ईंटरनेशनल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *