जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की बी.वॉक (मेंटल हैल्थ काउंसलिंग) सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। मनमीत कौर ने 400 में से 330 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान तथा पर्ल सेखड़ी ने 319 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तनुदीप कौर ने 304 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं एवं विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर को बधाई दी।
Check Also
कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण
जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …
Jiwanjot Savera