अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पिंगलवाड़ा मखदुमपुरा में लगाया लंगर

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा की प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए ऐसोसिएशन आफ अलायंस क्लब ईंटरनेशनल के आह्वान पर फूड फार हंगर के तहत प्रधान ऐली पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में पिंगलवाड़ा मखदुमपुरा में लंगर लगाया। इस प्रोजेक्ट में ऐली खुशपाल सिंह ने आपनी शादी की सालगिरह पर सहयोग किया।
सचिव अशोक बजाज ने सभी का स्वागत किया। रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल ने क्लब की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि समर्पण क्लब प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में समाज व मानवता की सेवा के लगातार प्रोजेक्टस कर रहे हैं, इसी तरह जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समाज को आगे आना चाहिए।इस मौके पर रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल, सचिव अशोक बजाज, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, दया कृष्ण छाबड़ा,सीनियर सदस्य हर्षवर्धन शर्मा,एम एल गुप्ता, जयदेव मल्होत्रा, गुलजारी लाल गुप्ता, ऐ के बहल, खुशपाल सिंह, दीपक कौड़ा उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *