पुलिस कमिश्नर ने ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 15 पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब सरकार द्वारा नशे को जड़ खत्म करने के लिए ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान अधीन आज कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने एक विशेष समागम का आयोजन किया, जिसमें पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध ’ अभियान में अनुकरणीय सेवाएं देने वाले पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया। सी. पी. द्वारा 15 अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए किए अथक प्रयासों के लिए नकद पुरस्कार और प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जालंधर पुलिस कमिश्नरेट के अधीन सेवारत अधिकारियों की लगन और समर्पण की सराहना की। उन्होंने सम्मानित अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इन अधिकारियों ने नशे के खिलाफ जंग में अनुकरणीय सेवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आज की पहल से न केवल इन संबंधित अधिकारियों का उत्साह बढ़ेगा, बल्कि बाकी पुलिस कर्मियों को भी प्रेरणा मिलेगी। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से पुलिस कर्तव्य के प्रति समर्पण की भावना और बढ़ेगी। इस समागम में ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा, डी.सी.पी. (इनवेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों एवं ए.डी.सी.पी. (इनवेस्टिगेशन) जयंत पुरी भी शामिल थे।

About admin

Check Also

शुभ-आगमन 2026 : डी.ए.वी. कॉलेज जालंधर में स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत

जालंधर (अरोड़ा) :- डी.ए.वी. कॉलेज, जालंधर के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग की ‘कौटिल्य सोसाइटी ऑफ इकोनॉमिक्स’ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *