Breaking News

सांसद चरणजीत सिंह चन्नी फिर हुए गायब, शाहकोट में लगा गुमशुदा का पोस्टर, लोग बोले- चन्नी दिखते नहीं, चिट्टा हर जगह बिक रहा है

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर के मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी फिर से गायब हो गए हैं। अबकी बार वे शाहकोट से गायब हुए हैं। शाहकोट के लोगों ने चरणजीत सिंह चन्नी की गुमशुदा होने के पोस्टर दीवारों पर चिपकाए और लोगों में पंफलेट भी बांटे। इससे पहले सांसद चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर से गायब हुए थे। जालंधर के लोगों ने पूरे शहर में जगह जगह चरणजीत सिंह चन्नी की गुमशुदगी वाले पोस्टर लगाए थे।

उसी तरह अब शाहकोट के लोगों ने सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की गुमशुदगी का पोस्टर लगाया है। शाहकोट के लोगों ने चरणजीत सिंह चन्नी का पोस्टर लेकर लोगों से अपील की है कि चन्नी को ढूंढने में मदद करें। लोगों ने कहा कि चुनाव के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि तो चन्नी रहेंगे या फिर चिट्टा रहेगा। चन्नी तो गायब हो गए, चिट्टा हर तरफ खुलेआम बिक रहा है।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *