Breaking News

पंजाब एवं चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स यूनियन के एचएमवी यूनिट ओर से विरोध प्रदर्शन

जालंधर/अरोड़ा – हंस राज महिला महा विद्यालय के एचएमवी यूनिट (पीसीसीटीयू) की ओर से डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी नयी दिल्ली तथा प्रिंसिपल की ओर से कॉलेज को ऑटोनोमस संस्था बनाए जाने की कोशिश को लेकर कॉलेज के अध्यापकों में रोष पाया जा रहा है। इसलिए कॉलेज के सभी अध्यापकों की ओर से काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की गई। ऑटोनोमस बनाने की कोशिश कारण डीएवी कॉलेज मैनेजमेंट के विरुद्ध रोष की भावना इसलिए भी है क्योंकि इस बारे में एचएमवी यूनिट के ओहदेदारों ओर से बारबार डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी से इस बाबत मीटिंग की मांग की गई परन्तु इस मांग को नज़रअंदाज़ किया गया। यूनिट के ओहदेदारों ने आज यह ऐलान किया कि यदि मैनेजमेंट की यह कोशिश जारी रही और उन्होंने अपना फैसला न बदला तो पीसीसीटीयू के निर्देश में इस संघर्ष को और तेज़ किया जाएगा।

गौरतलब है कि पिछले दिनों में पंजाब सरकार की ओर से पंजाब के आठ सरकारी कॉलेजों को ऑटोनोमस बनाने की कार्यवाही शुरू की गई थी परन्तु हर तरफ से हुई विरोधता के कारण सरकार को अपना यह फैसला वापिस लेना पड़ा था।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *