Breaking News

एच.एम.वी. की बी.कॉम सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने पाई यूनिवर्सिटी पोजीशन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की बी.कॉम सेमेस्टर-5 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन प्राप्त कर कालेज का नाम रोशन किया है। शामली शर्मा ने 350 में से 280 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, सोनम ने 274 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान, जिया वढेरा ने 271 अंक प्राप्त कर छठा स्थान, प्रेरणा शर्मा ने 270 अंक प्राप्त कर सांतवां स्थान, प्रभनूर कौर ने 267 अंक प्राप्त कर नौवां स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने पोजीशन प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई दी व उन्हें और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्षा श्रीमती मीनू कोहली ने भी छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर श्रीमती बीनू गुप्ता, डॉ. सीमा खन्ना व डॉ. काजल पुरी भी उपस्थित थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *