जालंधर में सुखपाल राणा मिनिस्ट्री ने देश में शांति, मुक्ति और आपसी प्रेम के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- सुखपाल राणा मिनिस्ट्री द्वारा स्थानीय बर्ल्टन पार्क में देश में शांति, मुक्ति और आपसी प्रेम के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिनिस्ट्री के सेवक पास्टर लवप्रीत और सेवक पास्टर रंजीत गिल ने प्रार्थना के साथ बंदगी की शुरुआत की। इसके बाद परमेश्वर की स्तुति में आध्यात्मिक गीत और भजन गाए गए। सुखपाल राणा मिनिस्ट्री के मुख्य सेवक प्रेरित पॉल सुखपाल राणा ने देश में शांति, मुक्ति और आपसी प्रेम के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और कहा कि हमें परमेश्वर की आज्ञाओं का पालन करते हुए न केवल धार्मिक बल्कि आध्यात्मिक भी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह किसी धर्म, जाति या किसी विशेष समुदाय के लिए दुनिया में नहीं आए, वे पापियों को बचाने के लिए दुनिया में आए। पाप से मुक्ति पाकर ही व्यक्ति को मोक्ष मिल सकता है। मनुष्य को ऊंच-नीच से ऊपर उठकर एक-दूसरे से प्रेम करना चाहिए, तभी हम आध्यात्मिक भक्ति के माध्यम से अपने आध्यात्मिक जीवन को सफल बना सकते हैं।

इस अवसर पर पॉल सुखपाल राणा ने बीमारों और दुष्टात्माओं से ग्रस्त लोगों के लिए प्रार्थना की और कई लोगों ने विश्वास के माध्यम से चंगाई को ग्रहण किया । इस सभा में 20,000 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर सुखपाल राणा मिनिस्ट्री के प्रधान जॉन कोटली, यूनाइटेड पास्टर्स एसोसिएशन के प्रधान हैरिसन पीटर, होसन्ना पंजाबी मिनिस्ट्री के प्रधान तरसेम सहोता, पंजाब क्रिश्चियन मूवमेंट के प्रधान हामिद मसीह, नकोदर, आदमपुर, भोगपुर पास्टर्स एसोसिएशन के अलावा अनेक बिशप, पादरी,सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक लोगों ने इस आध्यात्मिक प्रार्थना सभा का आनंद उठाया। इस प्रार्थना सभा के आयोजक विनोद गिल व प्रेम मसीह ने दिन-रात सेवा चलाकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *