डिप्टी कमिश्नर ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ मनाया होली का त्योहार

जालंधर (अरोड़ा):- डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल आज स्थानीय रेड क्रॉस दिव्यांग स्कूल में पहुंच कर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ होली मनाई। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर ने ने बच्चों के बीच फल एवं पिचकारी आदि बांटी तथा गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चे हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं और इन बच्चों के साथ समय बिताने से उन्हें बहुत खुशी और मानसिक शांति मिली है। डा.अग्रवाल ने कहा कि होली जहां बुराई को खत्म करने और अच्छाई को अपनाने का प्रतीक है, वहीं होली के रंग विविधता में एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार समाज में आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इस अवसर पर उन्होंने जिलावासियों के जीवन में सुख, उत्साह, शांति एवं समृद्धि की कामना भी की। इस अवसर पर जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह, रेड क्रॉस डिसेबिलिटी स्कूल के प्रिंसिपल पी.एन. शर्मा एवं स्कूल का समस्त स्टाफ भी उपस्थित था।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *