सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पिंगला घर के विशेष बच्चों के साथ मनाई फूलों की होली

रंगों के इस त्योहार में, दूरियों को मिटाकर एक-दूसरे के करीब आएं वी.सी चोपड़ा

जालंधर (अरोड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने पिंगला घर के विशेष बच्चों व ग्रुप के विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों के साथ फूलों से होली मनाई। ग्रुप हर वर्ष इन विशेष बच्चों के साथ खुशी के पल मनाता है। ताकि ग्रुप से जुड़े विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों, प्रबंधन व समाज में एक नई सोच पैदा हो सके।

इस अवसर पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन ने सभी बच्चों का मुंह मीठा करवाया व फल वितरित करने के बाद बच्चों को ऑर्गेनिक रंगों से टीका लगाया, जिससे उन बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

उन्होंने सभी को होली की बधाई दी व भगवान के आगे नतमस्तक होकर इन बच्चों के लिए प्रार्थना की और कहा कि ये भगवान के विशेष बच्चे हैं, और इन्हें भी खुशियां बांटने का हक है, हमें अपने जीवन के कुछ पल इनके साथ बिताने चाहिए।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *