आई.के.जी पी.टी.यू में “ग्रिप 3.0” प्रोग्राम में जुटे ग्रास रूट इंनोवेटर्स

पंजाब स्टेट कॉउन्सिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन एवं आई.के.जी पी.टी.यू के संयुक्त प्रयास से हुआ आयोजन
कुलपति प्रो (डा) सुशील मित्तल, रजिस्ट्रार डा.एस.के.मिश्रा एवं आयोजन मंडल की अन्य संस्थाओं ने विभिन्न स्टाल एवं इंटरेक्शन प्रोग्राम में उपस्तिथि दर्ज करवाई

जालंधर (अरोड़ा) :- आई.के.गुज़राल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू ) में “ग्रिप 3.0” प्रोग्राम का आगाज़ वीरवार को हुआ! इसमें यूनिवर्सिटी सहित पंजाब स्टेट कॉउन्सिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (पी.एस.सी.एस.टी), नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एन.आई.एफ), डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एंड एन्वॉयरमेंट (डी.एस.टी एंड ई) पंजाब सरकार एवं भारत सरकार के भी डिपार्टमेंट ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एंड एन्वॉयरमेंट की संयुक्त भागीदारी है! यह प्रोग्राम पंजाब के ग्रासरूट इन्नोवेटर्स को सशक्त बनाने के लिए था! आई.के.जी पी.टी.यू के कुलपति प्रो (डा) सुशील मित्तल, रजिस्ट्रार डा.एस.के.मिश्रा एवं आयोजन मंडल की अन्य संस्थाओं ने मिलकर इसकी शुरूआत की! कुलपति प्रो मित्तल मुख्यातिथि रहे, जबकि रजिस्ट्रार डा एस.के.मिश्रा विशेष अतिथि रहे!


प्रोग्राम के शुभारम्भ सत्र में पी.एस.सी.एस.टी के साइंटिस्ट डा.मनप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार ने भारत सरकार के सहयोग से जमीनी स्तर पर अनोखा इनोवेटिव काम कर रहे लोगों को प्रोत्साहित करने के उदेश्य से “ग्रिप 3.0” प्रोग्राम चलाया है! इसमें शिक्षण संस्थानों की भागीदारी इन्नोवेटर एवं इनोवेशन को प्रमोट करने के लिए रखी गई है! उन्होंने बताया कि इसमें ग्रामीण स्तर पर पंच – सरपंच के जरिये भी इनोवेशन एवं इन्नोवेटर तक पहुँचने का काम किया जा रहा है! मुख्यातिथि के तौर पर कुलपति प्रो (डा) सुशील मित्तल ने “ग्रिप 3.0” प्रोग्राम की सराहना की! उन्होंने कहा कि इनोवेशन तथा इन्नोवेटर दोनों ही विद्यार्थी वर्ग के लिए पथपरदर्शक का काम करते हैं! यह आयोजन उच्च शिक्षण संस्थानों में होने बेहद जरूरी हैं!


विशेष अतिथि रजिस्ट्रार डा.एस.के. मिश्रा ने आयोजन मंडल को इस आयोजन के लिए बधाई दी! उन्होंने भारत सरकार की तरफ से देश स्तर पर चलाए जा रहे ऐसे प्रोग्राम्स को सशक्त भारत के हित में की जा रही पहलकदमी बताया! उन्होंने कहा कि देश भर में इन्नोवेटर्स की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें ऐसे आयोजन के जरिये मंच प्रदान करने की ही है, ताकि वे नई पीढ़ी को भी इनोवेटिव बना सकें!
प्रोग्राम को मोटिवेशनल स्पीकर डा.चरण कमल ने भी सम्बोधित किया! स्वागत भाषण डा.एम.एस.बेदी (सहायक डायरेक्टर आई.के.जी.पी.टी.यू) ने दिया! रूरल इनोवेशन शो में राय सिंह राजू (गन क्लीनिंग मशीन), डॉ ग्रीश सपरा (ग्रीन ब्रिग्रेड – वेस्ट मशीन) ने बेहतर प्रदर्शन किया! इस दौरान आस-पास के गांवों के सरपंच भी पहुंचे! अंत में धन्यवाद का प्रस्ताव डा नील कंठ ग्रोवर (हेड बी.आई.सी) ने पढ़ा!

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *