स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल के किंडरगार्टन के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने वार्षिक समारोह में दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

जालंधर (अरोड़ा) – स्वामी संत दास किंडरगार्टन जालंधर के अद्भुत प्रतिभाशाली बच्चों ने 15 फरवरी को मनाए वार्षिक समारोह में अपनी दमदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह का विषय था ‘दुनिया के सात स्वर्ग’। समारोह का आयोजन स्कूल के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी शांतानंद जी के मार्गदर्शन में किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि सीमा सोनी, क्षेत्रीय प्रोग्रामिंग निदेशक-रेडियो सिटी ऑफ पंजाब एंड हरियाणा थीं। समारोह में स्कूल प्रबंधन के गणमान्य सदस्य बाबा चरणदास जी, बाबा रामदास जी, डॉ. अजीत सिंह राजपाल, कुल्ल चहल, दीपक भोपाल, अंजू मेहता, आर.एस. कालरा, वाई.एस. प्रूथी, डॉ. जगमोहन मागो और एम.पी. सिंह उपस्थित थे।

प्रिंसिपल डॉ. सोनिया मागो ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में केजी विंग के विद्यार्थियों की गतिविधियों और अन्य समग्र मनोरंजक गतिविधियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। इसके बाद केजी विंग की हेड गर्ल दीक्षिता ने मेहमानों का स्वागत किया।

समारोह संगीत रचना,वाक पटुता और संगीत प्रदर्शन का एक जीवंत संग्रह था। नन्हे-मुन्नों ने ‘अतुल्य भारत’ के साथ सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें कथक, गरबा, मणिपुरी, भरतनाट्यम, कश्मीरी और भाँगड़ा जैसे लोकप्रिय नृत्यों द्वारा अनेकता में एकता का संदेश दिया गया। ‘कॉसमॉस’ ने दर्शकों को सात अजूबों को दिखाते हुए दुनिया भर की सैर करवाई। ‘वो सात दिन’ एक दिलचस्प प्रस्तुति थी, जिसमें दिखाया गया कि अगर किसी को जीने और खुद को बेहतर बनाने का दूसरा मौका मिले तो उसे सात गुण सीखने चाहिए। ‘मेटामोर्फोसिस’ पृथ्वी पर मनुष्य के विभिन्न चरणों की एक विचारशील झलक थी, जिसमें तितली के जीवन चक्र के साथ उसकी अद्भुत तुलना देखने लायक थी। छात्रों ने लोकप्रिय परी कथा ‘स्नो व्हाइट एंड द सैवन ड्वार्फ्स’ की प्रस्तुति के साथ बचपन की यादों को ताज़ा कर दिया। ‘स्वरांजलि’ में सरगम की सात धुनें एक संगीतमय आनंद थीं, जिनमें लोकप्रिय धुनों का मिश्रण था।

कोरियोग्राफी ‘रिटर्न टू नेचर’ एक विचारशील प्रस्तुति थी, जिसमें प्लास्टिक को नकार कर और ऊर्जा बचाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश था। मुख्य अतिथि सीमा सोनी ने दर्शकों को संबोधित किया और छात्रों के दमदार प्रदर्शन की सराहना की।

उन्होंने अभिभावकों को प्रोत्साहित किया कि वे युवाओं को उनके जुनून का अनुसरण करने दें। रेडियो सिटी 91.9 एफएम के लोकप्रिय आरजे एसीपी सैंडी ने अभिनेताओं और कार्टून पात्रों की नकल करके दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह का समापन केजी विंग के हेड बॉय नायाब द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *