दर्शन एकेडमी में ‘कृपाल वीक’ का आयोजन

जालंधर (कुलविन्दर) :- दर्शन एकेडमी, जालंधर में महान संत पूज्य परम संत किरपाल सिंह जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ‘किरपाल वीक’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे सप्ताह विद्यालय में विभिन्न आध्यात्मिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मधुर शबद गायन से हुई, जिसमें छात्रों ने भक्ति भाव से सुंदर प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने पूज्य संत जी के विचारों और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। समाज में दयालुता और प्रेम का संदेश फैलाने के लिए विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक विशेष रैली निकाली। इसके साथ ही, जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से गरीब परिवारों को सूखा राशन वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में सत्संग का आयोजन किया गया, जिसे सावन कृपाल रुहानी मिशन (एस.के.आर.एम) की सदस्या श्रीमती सीमा विज जी ने संबोधित किया। उन्होंने संत किरपाल सिंह जी के आध्यात्मिक संदेशों को साझा किया और जीवन में प्रेम, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। विद्यालय के सभी छात्रों को प्रसाद वितरण किया गया, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और आनंद का संचार हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “संत किरपाल सिंह जी ने प्रेम, करुणा और सेवा का जो संदेश दिया, वह हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। यह सप्ताह हमें उनकी शिक्षाओं को आत्मसात करने का एक अनमोल अवसर देता है।”

Check Also

सीटी ग्रुप में ‘कलर्स 2026’ इंटर-कॉलेज फिएस्टा का भव्य आयोजन

रचनात्मकता, संस्कृति और प्रतिभा का शानदार संगम- 70 से अधिक कॉलेजों के छात्रों की उत्साहपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *