एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के 15वें TECH FEST में पंजाब के 20 स्कूलों के 500विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर में स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में पीजी डिपाटर्मेंट आफ कंप्यूटर साइंस के आईटी फोरम द्वारा आयोजित 15वें TECH FEST में पंजाब के 20 स्कूलों के 500 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने कार्यक्रम में उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एपीजे एजुकेशन की निदेशक डॉ सुचरिता शर्मा एवं समापन- समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गौतम जैन(IAS) कमिश्नर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन जालंधर एवं विशेष अतिथि के रूप मे, एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के मैम्बर बोर्ड आफ गवर्नर्स निर्मल महाजन का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का आगाज़ संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से किया गया।

अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ सुनीत कौर ने कॉलेज की उपलब्धियों से सभी को परिचित करवाया। डॉ ढींगरा ने कहा कि एपीजे कॉलेज अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में अपने संस्थापक अध्यक्ष डॉ सत्यपाॅल जी की प्रेरणा,एपीजे एजुकेशन,एपीजे सत्या एंड स्वर्ण ग्रुप तथा एपीजे सत्या यूनिवर्सिटी की चांसलर सुसंस्कृत, उर्जावान, कर्तव्यनिष्ठ, दूरदर्शी सुषमा पॉल बर्लिया के निर्देशन में तथा एपीजे एजुकेशन की जॉइंट सेक्रेटरी डॉ नेहा बर्लिया के प्रोत्साहन से उच्च स्तरीय समारोहों का आयोजन करता ही रहता है। उन्होंने डॉ सुचरिता का स्वागत करते हुए कहा कि इनके मार्गदर्शन में एपीजे कॉलेज ने न केवल शैक्षणिक,ललित कलाओं बल्कि सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में भी बुलंदियों को छुआ है और इनकी निरंतर मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज को विशेष पहचान दिलाई है।

गौतम जैन का अभिनंदन करते हुए डॉ ढींगरा ने कहा कि जैन के कुशल प्रशासन, सफल नेतृत्व, इनकी मेहनत एवं सृजनात्मकता से जालंधर शहर की नूहार और भी निखरेगी। डॉ सुचरिता शर्मा ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने जिंदगी के 40 वर्ष एपीजे कॉलेज में बिताते हुए सुषमा पाल बर्लिया के निर्देशन में निरंतर यहां से बहुत कुछ सीखते हुए न केवल अपने जीवन के ध्येय को प्राप्त किया है बल्कि निरंतर काम करते रहने के जुनून को भी अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है। गौतम जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों से रूबरू होने का सुनहरी अवसर प्राप्त हुआ है जो मुझे अपनी स्कूल और कॉलेज के दिनों की यादों में ले गया है, उन्होंने कहा कि शहर के बीच में कला और संस्कृति का अनूठा संगम एपीजे कॉलेज के रूप में मौजूद है यहां पर आप अपनी प्रतिभा को नया आयाम दे सकते हैं। टैक फैस्ट में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को उन्होंने बधाई दी। डॉ ढींगरा ने कहा कि टैक फैस्ट कार्यक्रम का इंतजार कॉलेज के विद्यार्थियों को तो रहता ही है जिससे वे कार्यक्रम प्रबंधन की बारीकियों को समझते हैं इसके साथ ही पंजाब भर के स्कूल इस कार्यक्रम में भाग लेने आते हैं उन्हें भी इसका बेसब्री से इंतजार रहता है।

टैक फैस्ट में बिजनेस प्लान प्रेजेंटेशन, प्ले विद क्ले, पेंटिंग ऑन द स्पॉट, जनरल क्विज़ बोनांजा, गेमिंग, पिक्चर कैप्शनिंग, पोस्टर प्रेजेंटेशन, फोटोग्राफी, ग्रुप डांस, गुस्ताखी माफ़, वैबसाइट डेवलपमेंट, प्रोग्रामिंग स्किल्स, डैक्लामेशन, पोइटिकल रैसटीशन, थीम बेस्ड मॉडलिंग, मोबाइल एप आइडिया प्रेजेंटेशन, पेंटिंग ऑन टी-शर्ट,रंगोली, कुकिंग एवं न्यूज रीडिंग के साथ 20 प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। निर्णायक के रूप में क्षेत्र विशेष में ही एक्सपर्ट कॉलेज के एल्युमिनीज़ को आमंत्रित किया गया। कॉलेज के कंटेंपरेरी फॉर्म आफ डांस के 20 विद्यार्थियों ने शानदार फ्यूजन डांस की प्रस्तुति करते हुए सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। एपीजे स्कूल महावीर मार्ग ने प्रथम स्थान पर रहते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी, दूसरे स्थान पर संत सांई दास पब्लिक स्कूल जालंधर एवं तृतीय स्थान पर एम जी एन स्कूल आदर्श नगर के विद्यार्थी रहे। टैक फैस्ट कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए डॉ नीरजा ढींगरा ने कार्यक्रम प्रभारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रूपाली सूद, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ जगमोहन मागो,र्मैडम पल्लवी मेहता एवं डॉ मोनिका आनंद के प्रयासों की सराहना की।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *