जालंधर भाजपा शहरी ने डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी के विरोध में किया शांतिमय रोष प्रर्दशन

स्वतन्त्र भारत को लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने के लिए संविधान निर्माण में बाबा साहब अम्बेडकर का अतुल्य योगदान– सुशील शर्मा
आरोपी पर हो कड़ी कार्यवाही और बेअदबी की घटना की हो उच्चस्तरीय जांच–सुशील शर्मा

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा की अमृतसर में बेअदबी के विरोध में शांतिमय ढंग से आंबेडकर चौक में रोष प्रदर्शन किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, अविनाश चंद्र, सरबजीत सिंह मक्कड़, जगबीर बराड़, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिक्की और अमरजीत सिंह गोल्डी आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पंजाब सरकार की घटिया कार्यप्रणाली के खिलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की गई। इस मौके सभी भाजपा नेताओं ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है और सरकार से मांग की है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दी जाएं। इस मौके सुशील शर्मा ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी की कड़े शब्दों में निंदा की है और इसे पूरी तरह प्रदेश सरकार की विफलता करार देते हुए आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े दिन गणतंत्र दिवस पर इस घटना का होना प्रशासन की लापरवाही पर बड़े सवाल खड़े करता है।उन्होंने कहा कि भारत रत्न बाबा साहब पूरा जीवन संघर्ष करते रहे और आजादी की लडाई में शामिल होते हुए स्वतन्त्र भारत को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने के लिए संविधान निर्माण में अतुल्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इस अवसर पर पार्षद कंवर सरताज,पार्षद रवि कुमार,पार्षद चंद्रजीत कौर संघा, अमित सिंह संधा, विपन सभरवाल, रवि महेंद्रू, भाजपा स्पोर्ट्स सेल प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, अनिल सच्चर, पुनीत शुक्ला, राजेश मल्होत्र, कुलवंत शर्मा, आशीष सहगल, पार्षद मनजीत सिंह टीटू, पार्षद अजय बबल, तरसेम, पार्षद राजीव ढींगरा, पार्षद रजनी भगत, पार्षद कृष्ण मिनिया, पार्षद रवि कुमार, तरसेम थापा, सचिन सरीन, हरीश ढल्ल, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी अटवाल, अश्विनी भंडारी, मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, अशोक चड्डा, पुनीत चड्ढा, पंकज जुल्का अजमेर सिंह बादल, पार्षद पति भगवंत प्रभाकर, प्रमोद कश्यप, अनुज शारदा, संजीव शर्मा मनी, हरजिंदर सिंह, बाबू अरोड़ा, भूपेंद्र सिंह जॉली, राजन अंगूराल, कुलदीप कुमार दीपू, गुरप्रीत विक्की, हिमांशु, ऋषि बहल, नीरज गुप्ता, दविंदर भारद्वाज, क्षितिज ढल्ल, संदीप कुमार, कुणाल शर्मा, मनीष बल अजय ठाकुर, दिनेश महेंद्रु, राघव बहल, हनी कंबोज, संदीप पाहवा, रवि विनायक, सोनू हंस, हरदीप सिंह बब्बू, दिनेश कुमार बब्बू, बलराज बधन, कुलदीप मानक, रविंद्र धीर, हरविंदर भट्टी, फिरोज मसीह, राजीव कक्कड़, सुनील मोंटू, राजन शर्मा, अरुण बजाज, शशि भगत, विशाल करणदीप, अंकुर, मंजीत सिंह सरोया रोहित चौहान, डिंपल ढल्ल आदि उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *