Breaking News

के.एम.वी. के बुक बैंक के द्वारा छात्राओं को बांटी जा रही है मुफ्त पुस्तकें

के.एम.वी. परोपकारी गतिविधियों में सदा अग्रणी

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के द्वारा पिछले कई वर्षों से कॉलेज कैंपस में ज़रूरतमंद छात्राओं के लिए मुफ्त बुक बैंक चलाया जा रहा है. इस बैंक के द्वारा प्रत्येक सेमेस्टर में छात्राओं की सुविधा के लिए सभी विषयों की पुस्तकें ज़रूरत अनुसार मुक्त बांटी जा रही है तथा इस सेमेस्टर के दौरान भी अब तक 500 से अधिक पुस्तकों का आवंटन किया जा चुका है एवं यह परोपकारी सिलसिला निरंतर जारी है. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि कन्या महा विद्यालय के बुक बैंक के अंतर्गत छात्राओं के द्वारा अपनी पिछली कक्षाओं के सिलेबस के साथ संबंधित बुक बैंक में जमा करवाई गई पुस्तकें ज़रूरतमंद छात्राएं प्राप्त कर अपनी शिक्षा निर्विघ्नं जारी रख रही हैं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस सफल पहलकदमी के साथ जहां विद्यार्थी ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने फर्जों के प्रति जागरूक होते हैं वहीं साथ ही उनमें आपसी प्रेम प्यार की भावना भी पैदा की जा सकती है. छात्राओं के द्वारा विभिन्न विषयों जैसे:- अंग्रेज़ी, इतिहास, केमिस्ट्री, फिज़िक्स, पंजाबी, हिंदी, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, गणित आदि की पुस्तकें प्राप्त की जा रही है. इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी प्रशंसा की।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *