लायंस क्लब जालंधर ने दिव्यांग बच्चों के स्कूल प्रयास में दी राशन सामग्री

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए ईंटरनेशनल आह्वान पर फूड फार हंगर के तहत प्रधान श्रीराम आनंद की अगुवाई में दिव्यांग बच्चों के स्कूल प्रयास में फल, स्वीट्स, चिप्स, रस, बिस्कुट, मूंगफली, रेवड़ी वितरित की और दोपहर का भोजन करवाया। इस प्रोजेक्ट में लांयन जगन नाथ सैनी व दीपक राय ग्रोबर ने सहयोग किया। इस अवसर पर प्रधान श्रीराम आनंद व लायंस सदस्यों ने आपने हाथों से बच्चों को खाने पीने का सामान सर्व किया।

लांयन मितुल चोपड़ा ने कहा कि हर ईन्सान को दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए और ऐसे ही संस्थानों में मदद करनी चाहिए। हमारा क्लब प्रधान श्री राम आनंद की अगुवाई में लगातार समाज व मानवता की सेवा के लिए सर्विस प्रोजेक्ट करता आ रहा है। वाईस प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने सभी सदस्यगण का धन्यवाद किया। इस अवसर पर उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, सचिव गुलशन अरोड़ा,कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी, पीआरओ सेवा सिंह, लांयन मितुल चोपड़ा, अरुण वशिष्ट, हर्षवर्धन शर्मा, खुशपाल सिंह, एन के कांसरा, दीपक ग्रोबर, अवतार सिंह, रमेश कुमार, मैडम नीना व बच्चे उपस्थित थे।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *