पार्षद समयबद्ध ढंग से करवाए जनता की मुश्किलों को हल : मोहिंदर भगत

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने गोराया नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों तथा पीएसईबी के वाइस चेयरमैन प्रेम कुमार के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों तथा गोराया के विकास पर चर्चा की। उन्होंने पार्षदों को बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के लिए कृतसंकल्प है यह तभी संभव होगा जब हम सब मिलकर उनका साथ देंगे। उन्होंने आगे बताया कि आप अपने अपने वार्डो में विकास कार्यों को लेकर गंभीरता से काम करें तथा लोगों की हर समस्या का समयबद्ध ढंग से हल करवाए ताकि हम आने वाले 2027 के विधानसभा चुनावों में एक बार फिर से बड़ी जीत दर्ज कर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बना सकें। इस अवसर पर पार्षद प्रवीण, राहुल पुंज, जसवीर सिंह, सुदेश कुमार, रजनी देवी, रिशु, अंजू अटवाल, मनोज कुमार गोगना, नवजोत कौर, जतिन शर्मा, बलविंदर कौर, हरमेश लाल तथा कंचन बाला उपस्थित थीं।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *