Breaking News

सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के गुरुपर्व अवसर पर श्री सुखमनी साहिब के पाठ का आयोजन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स की विभिन्न शाखाओं द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के गुरुपर्व महान पर्व के शुभ अवसर पर कॉलेज परिसर में सुखमनी साहिब जी का पाठ और लंगर का आयोजन किया, इस शुभ अवसर पर गुरु ग्रंथ साहिब जी को शाखा निर्देशकों, प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ सदस्यों और छात्रों द्वारा पूरे मन से शाखा में लाया गया। सुबह गुरू साहिब की हजूरी में पाठ आरंभ हुआ और ग्रंथी, स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों द्वारा कीर्तन भी किया गया। लंगर की व्यवस्था शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा सहयोगपूर्वक की गई। विद्यालय को सुन्दर ढंग से सजाया गया था। अंत में विद्यालय की समृद्धि एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अरदास की गई। इसके बाद सभी छात्रों, कर्मचारियों, अभिभावकों और समुदाय के बीच लंगर परोसा गया। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने इस पावन अवसर पर सभी को बधाई दी और सभी छात्रों को गुरु साहब का आशीर्वाद लेने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *