लायंस क्लब जालंधर जनरल हास्पिटल में एक माह के लिए हो रहा फ्री शुगर चेकअप-प्रभजोत सिद्धू

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर के प्रधान प्रभजोत सिध्धू की अगुवाई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन के जनरल हास्पिटल की लैव में एक माह के लिए लगातार फ्री शुगर चेकअप का सर्विस प्रोजेक्ट चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के मुख्य मेहमान वाईस प्रधान अश्वनी मल्होत्रा जी हैं उन्होने बताया कि लायंस जनरल हॉस्पिटल एक चेरीटेवल अस्पताल है इस की लैव में बहुत ही कम रेट पर सभी टैस्ट होते हैं,सभी लोगों को इस लैव से टैस्ट करवा कर फायदा उठाना चाहिए,हमारे लायंस क्लब जालंधर का मुख्य उद्देश्य ही मानवता की सेवा करना है। रीजन चेयरमैन मनीष चोपड़ा ने सभी आऐ हूए सदस्यगण का धन्यवाद किया।इस अवसर पर रीजन चेयरमैन मनीष चोपड़ा, पूर्व प्रधान पी जे एस अनेजा,आर एस आनंद, कोषाध्यक्ष जगन नाथ सैनी, सीनियर लांयस सदस्य मंजीत सिंह ठुकराल, अरुण वशिष्ट, खुशपाल सिंह, ईंजी गुरदीप सिंह, रमेश कुमार कश्यप व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स ने दिशा- एन इनीशिएटिव के तत्वावधान में “हार्ट् माइंड एंड मशीन” पर शिक्षा सम्मेलन का किया आयोजन

सम्मेलन में 100 से अधिक सीबीएसई स्कूल प्रिंसिपल हुए शामिल जालंधर (मक्कड़) :- बौरी मेमोरियल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *