सेंट सोल्जर ग्रुप की खांबरा स्कूल शाखा ने वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का किया आयोजन

200 से अधिक छात्रों ने एक ही मच पर प्रस्तुत किए कई संदेशपूर्ण कृत्य

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल खांबरा, में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ थे, जिनका स्वागत स्कूल प्रिंसिपल मिनाक्षी शर्मा एवं प्रिंसिपल सेंट सोल्जर नर्सिंग कॉलेज नीरज सेठी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई तत्त पश्चात स्कूल प्रिंसिपल द्वारा स्कूल रिपोर्ट पढ़ी गई जिसमें स्कूल के छात्रों द्वारा प्रपात की गयी उपलब्धियों का जीकर किया गया। इस अवसर पर स्कूल के सभी छात्र और उनके अभिभावक मौजूद थे।

इस समारोह की ख़ास बात यही थी कि कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्रों ने एक ही मंच पर भाग लेकर सबका मन मोह लिया। इसके इलावा छात्रों को शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में संस्थान का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोरियोग्राफी के साथ छात्रों ने स्वागत गीत, गणेश वन्दना, गिद्दा, एवं संदेशपूर्ण कृत्य जैसे पर्यावरण की संभाल, सोशल मीडिया का रोकथाम जैसी कई प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। इस मौके ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों की सराहना की और भविष्य सभी को ऐसे ही मेहनत और प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *