Breaking News

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में ‘वीर बाल दिवस’ पर करवाई गई गतिविधियों द्वारा चार साहिबजादों के बलिदान को किया सच्चा नमन

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों की वीरता को नमन करते हुए, उनकी शहादत को याद किया गया। इस उपलक्ष्य पर विद्यार्थियों से कविता-वाचन, स्पीच, अनुच्छेद लेखन आदि विभिन्न गतिविधियाँ करवाई गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों पर आधारित एनीमेटेड मूवी दिखाई गई, जिसमें इन बालकों की वीरता, बहादुरी, शौर्य, देशहित की खातिर दिए गए उनके बलिदानों की वीरगाथा को दिखाया गया। इस उपलक्ष्य पर विशेष असेंबली करवाई गई, जिसमें चारों साहिबजादों के जीवन और धर्महित दी गई उनकी शहादत पर प्रकाश डाला गया। कक्षाओं में भी अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों को बताया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म की खातिर किस तरह अपने पूरे परिवार का बलिदान दे दिया,जिस कारण उन्हें सरबंसदानी भी कहा जाता है। ‌हमें भी उनकी दी हुई शिक्षाओं पर चलना चाहिए तथा उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। विद्यार्थियों द्वारा दसवें गुरु जी के परिवार की शहादत को कोटि-कोटि नमन किया गया।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *