Breaking News

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सूरानुस्सी में मनाया गया 62वां स्थापना दिवस:15 दिसंबर 1963 में शुरू हुआ था केंद्रीय विद्यालय संगठन का सफर

जालंधर (अरोड़ा) :- पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सूरानुस्सी में ‘केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) का 62वां स्थापना दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई, तत्पश्चात विद्यालय के छात्र दिलनूर सिंह ने स्थापना दिवस पर महत्त्वपूर्ण जानकारियां देते हुए भाषण प्रस्तुत किया।प्राथमिक विभाग से भी लोकनृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें स्थानीय लोक कला और संगीत को प्रमुखता दी गई। विद्यालय के प्राचार्य डॉ.पालीशाह ने इस अवसर पर ‘केंद्रीय विद्यालय संगठन’ की स्थापना के महत्त्व को बताया और कहा कि संगठन ने भारतीय शिक्षा प्रणाली में एक नई दिशा दी है।

उन्होंने केंद्रीय विद्यालयों की शिक्षा प्रणाली को समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया, जिसमें न केवल अकादमिक सफलता, बल्कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास पर भी जोर दिया जाता है। स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद खेल दिवस का भी आयोजन किया गया।खेल गतिविधियों में उनकी उत्कृष्टता के लिए प्राचार्य महोदय ने विजेता छात्रों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को यह प्रेरणा दी कि वे अपने ज्ञान और कौशल को समाज की सेवा में लगाएं और देश की तरक्की में योगदान दें। सभी ने इस महत्त्वपूर्ण दिन को मिलकर मनाया और भविष्य में केंद्रीय विद्यालय संगठन की और भी सफलता की कामना की। केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता का प्रतीक है, बल्कि यह भारतीय शिक्षा की भविष्यवाणी और समग्र दृष्टिकोण को भी दर्शाता है।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *