सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, नजदीक एनआईटी में ड्रीम, डेयर एंड डिलीवर नामक वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक एनआईटी द्वारा ड्रीम, डेयर एंड डिलीवर नामक वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्तिथ थे, जिनका स्वागत स्कूल प्रिंसिपल रीना अग्निहोत्री ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके की गई। इस अवसर पर स्कूल के सभी छात्र और उनके अभिभावक मौजूद थे।

इस समारोह में शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में संस्थान का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोरियोग्राफी के साथ छात्रों ने स्वागत गीत, वेस्टर्न डांस, पानी के महत्व पर शास्त्रीय नृत्य, आउटडोर गेम खेलने के महत्व पर लघु नाटक, महाभारत और एकलव्य एक्ट जैसी कई प्रस्तुतियां दीं। छात्रों द्वारा पर्यावरण को बचाने और पेड़ लगाने के लिए आगे आने के लिए जागरूकता प्रस्तुति दी गई, जिसने सभी का दिल छू लिया।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *