जालंधर (अरोड़ा) – अलायंस क्लब जालंधर समर्पण की तरफ से तीसरा कंबल वितरण समारोह प्राचीन मंदिर नौहरियां में कुलविंदर फुल्ल व मुख्य मेहमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पवनजीत सिंह वालिया की अगुआई में आयोजित किया गया। जिसमें जरूरतमंद महलाओं को कम्बल वितरित किए गए। मुख्य मेहमान ज़िला गवर्नर पवनजीत सिंह वालिया ने समर्पण क्लब की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब प्रधान कुलविंदर फुल्ल की अगुवाई में जिला स्लोगन मानवता की सच्ची सेवा पर दीन दुखियों की हर तरह की सेवा कर के सराहनीय कार्य कर रहा है । प्रधान फुल्ल ने बताया कि यह हमारा तीसरा कंबल वितरण प्रोजेक्ट्स है और हम आगे भी ऐसे प्रोजेक्ट्स करते रहेंगे। इस अवसर पर वी डी जी 2 एन के महेंद्रू, रीजन चेयरमैन दया कृष्ण छाबड़ा, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, जैय देव मल्होत्रा, नरेंद्र शर्मा,प्रदीप छाबड़ा, रविकांत शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।
Check Also
कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण
जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …
Jiwanjot Savera