Breaking News

बी.बी के डी.ए.वी कॉलेज फॉर विमेन ने राष्ट्रीय कैडेट कोर्पस (एनसीसी) दिवस मनाया

अमृतसर (प्रतीक) :- बी.बी.के डी.ए.वी कॉलेज फॉर विमेन की वन पंजाब गर्ल्स बटालियन की एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय कैडेट कोर्पस के स्थापना दिवस के अवसर पर एनसीसी दिवस मनाया। इस अवसर पर श्रद्धांजलि स्वरूप कॉलेज में एनसीसी इकाई द्वारा वृक्षारोपण अभियान और पोस्टर बनाने की प्रतियोगिता सहित कई गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से इस दिन के माध्यम को उजागर किया गया।

अपने संबोधन के दौरान प्रिंसिपल डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने कहा कि एनसीसी दिवस युवाओं, उनकी क्षमता और राष्ट्र की सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उत्सव है। उन्होंने कैडेट्स को समर्पण और निष्ठा के साथ देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डॉ. अदिति जैन और लेफ्टिनेंट डॉ. अमनदीप कौर के साथ एनसीसी कैडेट्स और कॉलेज की छात्राएं मौजूद रहीं।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *