के.एम.वी. में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया भारतीय संविधान दिवस

राष्ट्रवादी संस्था के.एम.वी. सदा छात्राओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित करने में वचनबद्ध: प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के डिपार्टमेंट ऑफ पोलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड ह्यूमन राइट्स के साथ मिलकर भारतीय संविधान दिवस पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया. डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के नेतृत्व में बनाए गए संविधान के महत्व को दर्शाते दिवस पर विद्यालय के विभिन्न विभागों की छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ स्लोगन राइटिंग तथा पोस्टर मेकिंग जैसी गतिविधियों में भाग लिया. भारतीय संविधान की विशेषताओं, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों आदि के साथ-साथ लोकतंत्र में भारतीय संविधान के महत्व को छात्राओं के द्वारा बाखूबी पेश किया गया. इसके साथ ही छात्राओं ने भारतीय संविधान के अनुसार देश में भ्रातृभाव को पैदा करने के साथ-साथ देश की अमीर विरासत एवं संस्कृति का प्रचार करते हुए अनेकताओं में एकता को बनाए रखने के लिए भी शपथ ली. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए सभी को भारतीय संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और साथ ही संविधान के द्वारा भारत में सभी नागरिकों के जीवन को प्रदान की गई सुरक्षा एवं पहचान के बारे में विस्तार सहित बात की. उन्होंने कहा कि कन्या महा विद्यालय जैसी राष्ट्रवादी संस्था में सदा ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहता है जिससे छात्राओं में देश के प्रति प्यार एवं भक्ति भाव को पैदा करते हुए सभी को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान डालने के लिए प्रेरित किया जा सके. इसके साथ ही उन्होंने आशिमा साहनी तथा डॉ. इकबाल सिंह के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी भरपूर सराहना की।

About admin

Check Also

नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर माह में चार गांवों में मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित किए

जालंधर (मक्कड़) :- नवजीवन वेलफेयर सोसाइटी, जालंधर द्वारा PiMS अस्पताल जालंधर के सहयोग से सितंबर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *