Breaking News

एच.एम.वी. में एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सैल (आईक्यूएसी) द्वारा वल्र्ड ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइज़्ोशन के सौजन्य से एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। बतौर रिसोर्स पर्सन वल्र्ड ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइज़्ोशन की इंटरनेशनल एम्बैसडर यासनी बुवादीन पुत्तो उपस्थित थी। इस अवसर पर आईक्यूएसी की सदस्या वाणी विज, तथा विशेष अतिथि विवेक अग्रवाल भी उपस्थित थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन, आईक्यूएसी कोआरडीनेटर डॉ. आशमीन कौर व डीन यूथ वैल्फेयर डॉ. नवरूप कौर ने प्लांटर व फुलकारी भेंट कर उनका स्वागत किया।

पुत्तो ने मारीशियस में महिलाओं की स्थिति पर बात की तथा कहा कि मारीशियस में महिलाओं व बच्चों को काफी सुविधाएं दी जाती है। उन्होंने मारीशियस सरकार द्वारा दिए जाने वाले अवसरों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के पास अपने परिवार को बांध कर रखने की क्षमता होती है। इसके लिए उसे अपने व्यक्तिगत व प्रोफेशनल जीवन में अंतर बनाकर रखने की कारूरत होती है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कहा कि अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहना आज से समय जी ज़्ारूरत है। हमें अपने अधिकारों के लिए खड़े होना चाहिए। आईक्यूएसी कोआरडीनेटर डॉ. आशमीन कौर ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया। इस अवसर पर सभी फैकल्टी सदस्य उपस्थित थे।

About admin

Check Also

कैम्ब्रिज से राष्ट्रपति भवन तक: बाल दिवस की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों को मिला राष्ट्रपति भवन आने का प्रतिष्ठित निमंत्रण

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.आर.भाटिया एजुकेशन सोसाइटी के तत्वावधान में संचालित कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल (को-एड), जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *