मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में बाबा विश्वकर्मा दिवस मनाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के वर्कशॉप विभाग में समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा श्रद्धापूर्वक बाबा विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह जी ने बाबा विश्वकर्मा जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित करके तथा नारियल तोड़ने की रस्म अदा करके किया। इस अवसर पर बाबा जी की अरदास इंद्रजीत सिंह द्वारा की गई। बाबा विश्वकर्मा जी के आध्यात्मिक एवं जीवन संबंधी महत्व के बारे में वर्कशॉप सुपरिंटेंडेंट दुर्गेश चेची ने जानकारी दी। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह एवं विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने भी बाबा विश्वकर्मा जी के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डाला।

प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने विद्यार्थियों को बाबा जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने तथा अपने तकनीकी ज्ञान का उपयोग समाज एवं जनकल्याण के कार्यों में करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एलईडी का उद्घाटन भी किया गया। अंत में सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. संजय बंसल, डॉ. राजीव भाटिया, कश्मीर कुमार, त्रिलोक सिंह, नरेश, मोहित, गौरव शर्मा, अकुश शर्मा, सुशील कुमार, परमिंदर कुमार, प्रताप चंद, मिस नेहा सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

About newsadmin

Check Also

सीटी बिल्डफेस्ट 2.0 का सफल समापन; 30 घंटे के राष्ट्रीय हैकाथॉन में देशभर के 850 से अधिक विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

नवाचार ही सफलता की कुंजी है: डॉ. सतीश कुमार जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी ग्रुप ऑफ …