एचएमवी की छात्रा ने यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल किया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (सेमेस्टर-4) की छात्रा गुरअसीस कौर ने 9.07 सीजीपीए के साथ यूनिवर्सिटी में दूसरा स्थान हासिल करके कॉलेज का नाम रोशन किया। यह सफलता छात्रा की मेहनत, लगन और कला के प्रति समर्पण को दर्शाती है। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने इस उपलब्धि के लिए छात्रा को बधाई दी। उन्होंने फाइन आर्ट्स विभाग की अध्यक्ष डॉ. नीरू भारती शर्मा और समस्त फैकल्टी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं की ऐसी उपलब्धियाँ अन्य छात्राओं को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर डॉ. शैलेंद्र कुमार भी उपस्थित थे।

About newsadmin

Check Also

मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के ऑटोमोबाइल विभाग के विद्यार्थियों ने नवयुग बेल्ट्स इंडिया लिमिटेड का किया औद्योगिक दौरा

जालंधर (अरोड़ा) :- मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर के ऑटोमोबाइल विभाग द्वारा विद्यार्थियों को औद्योगिक …