अध्यात्म, संस्कृति और शांति के संदेश के साथ संपन्न
जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी, जालंधर में चल रहे 80 ईयर्स ऑफ ग्रेस उत्सव के तीसरे दिन की शुरुआत अत्यंत उत्साह और भक्तिमय माहौल में हुई। दिन का शुभारंभ एक विशेष प्रार्थना सभा (स्पेशल असेंबली) से हुआ, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने अपने हृदयस्पर्शी भाषणों के माध्यम से विचार व्यक्त किए।समारोह में रंग भरते हुए विद्यार्थियों ने सतगुरु दे जनम दिन ते होण वधाईयां गीत पर एक मनमोहक और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने पूरे परिसर को आनंद और उत्सव के वातावरण से भर दिया।



कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूल में बनाई गई पीस वॉल (शांति दीवार) रही, जहाँ अभिभावकों ने शांति, ध्यान और सकारात्मकता पर अपने विचार व संदेश साझा किए। इस अवसर पर अभिभावकों ने आंतरिक शांति और वैश्विक सद्भाव के महत्व पर प्रकाश डाला। दिन का समापन मास मेडिटेशन (सामूहिक ध्यान) के साथ हुआ। इसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों और पूरे स्कूल समुदाय ने एक साथ बैठकर मौन, आत्मचिंतन और आध्यात्मिक जुड़ाव का अनुभव किया। इस सामूहिक ध्यान ने पूरे वातावरण को अत्यंत शांत और दिव्य बना दिया।
Jiwanjot Savera